फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर सूखने से धान की रोपाई पर संकट

Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा के उमापुर कला में सुखी हुई उमापुर पंप नहर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उमापुर पंप नहर में जलापूर्ति ठप होने से नहरें सूख गई हैं, जिससे किसानों को धान की रोपाई करने में संकटों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर पानी न मिलने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उमापुर कला के किसान जयंती लाल दुबे ने बताया कि नहर में पानी न आने से खेत सूखे पड़े हैं और रोपाई का काम रुक गया है। महेवा कला के किसान दया शंकर यादव ने कहा कि धान की नर्सरी तैयार है लेकिन नहर में पानी न होने से आगे की प्रक्रिया ठप है। किसानों ने शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की है। नहर विभाग के अवर अभियंता ने कहा कि जून में आए तूफान के दौरान मेजा से मिलने वाली बिजली आपूर्ति का तार टूट गया था। मरम्मत से पहले ही चोरों ने तीन-चार खंभों का तार चोरी कर लिया। इसके बाद लगातार पत्राचार के बावजूद तार की व्यवस्था नहीं हो सकी। मांडा रोड उपकेंद्र से आपूर्ति दी जा रही है लेकिन यहां लो वोल्टेज की समस्या है। इससे पंप कैनाल में लगे स्टार्टर सहित अन्य उपकरण जल गए हैं। उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि तार की व्यवस्था होते ही पंप नहर को दोबारा मेजा बिजली घर से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें