फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जलभराव से धान की कटाई ठप

Mon, 16 Nov 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। राजापुर गांव के सामने खेत में धान की फसल बर्बाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के पंवर, पंवरी, राजापुर समेत सात गांवों में खेतों में जलभराव से धान की कटाई ठप है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का संकट सता रहा है। पकी फसल खेतों में खड़ी है, पर पानी भरा होने से कटाई नहीं हो पा रही। सूर्यभान पटेल, राधेश्याम समेत अन्य किसानों ने बताया कि मजदूर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

कृषि उपकरणों से भी कटाई संभव नहीं है। समय बीतने के साथ खड़ी फसल खराब होने की आशंका बढ़ रही है। किसानों ने बीज, खाद और मजदूरी पर काफी खर्च किया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से यह समस्या हर साल आती है। किसानों ने अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ताकि खेतों से पानी निकल सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें