फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO-ARO Exam : पांच स्तरीय होगी आरओ/एआरओ की प्रश्न पुस्तिका की पैकिंग, एआई तकनीक से होगी निगरानी

Thu, 24 Jul 2025 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश में 2,382 और प्रयागराज में 106 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 27 जुलाई को एक सत्र में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश में 2,382 और प्रयागराज में 106 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 27 जुलाई को एक सत्र में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी एआई आधारित होगी। कक्ष में बैठा परीक्षार्थी अगर इधर-उधर देखता है या बहुत ही धीमी आवाज में कुछ बोलता है तो भी उसकी हरकत पकड़ ली जाएगी और संदेह के आधार पर उसकी जांच होगी। परीक्षा में बायोमीट्रिक हाजिरी होगी और आंख की पुतली से अभ्यर्थियों की पहचान की जाएगी। खास बात यह कि प्रश्न पुस्तिका व उत्तर पत्रक से संबंधित बंडलों की पैकिंग पांच स्तरीय होगी, जिसमें मजबूत लेमिनेटेड स्टील बॉक्स होगा।

चारों तरफ से शील्ड बोरा पैकिंग होगी। इसके अलावा शील्ड काॅर्टन पैकिंग होगी। 24 प्रश्न पुस्तिकाओं का शील्ड पॉलिथीन पैकेट होगा और प्रत्येक प्रश्न पुस्तिका का मजबूत शील्ड पॉलिथीन पैकेट होगा। प्रश्न पुस्तिकाओं का गोपनीय ट्रंक/बंडल ऊपर से नीचे की ओर तीन स्तर तक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सह केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति व लाइव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से आश्वस्त होने के बाद परीक्षा के नियत समय से 45 मिनट पूर्व खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें