फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : बाबा के धाम अमरनाथ तो पहुंचे लेकिन नहीं हो सके हिम शिवलिंग के दर्शन

Thu, 24 Jul 2025 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाबा अमरनाथ की यात्रा पूर्ण कर प्रयागराज के कारोबारियों का एक दल सोमवार को जम्मू मेल से यहां सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा। इस दल में शामिल अधिकांश चेहरों पर इस बात की खुशी थी कि वह कठिन माने जाने वाली अमरनाथ यात्रा पूर्ण करके सकुशल पूर्वक प्रयागराज पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा अमरनाथ की यात्रा पूर्ण कर प्रयागराज के कारोबारियों का एक दल सोमवार को जम्मू मेल से यहां सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा। इस दल में शामिल अधिकांश चेहरों पर इस बात की खुशी थी कि वह कठिन माने जाने वाली अमरनाथ यात्रा पूर्ण करके सकुशल पूर्वक प्रयागराज पहुंच गए हैं। हालांकि उन्हें इस बात का भी मलाल था कि वह अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंच तो गए लेकिन हिम शिवलिंग के दर्शन उन्हें नसीब नहीं हुए। क्योंकि उनके पहुंचने के पूर्व ही शिवलिंग पिघल गई थी।

विज्ञापन


शहर पश्चिमी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री धनंजय सिंह समेत तमाम कारोबारी एवं अन्य पेशे से जुड़े लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ 10 से 13 जुलाई के बीच अलग-अलग ग्रुप में इस यात्रा के लिए निकले। अखिलेश सिंह बताते हैं कि वह अमरनाथ की उनकी यह 18 वीं यात्रा रही। कहा कि यात्रा तो बहुत ही अच्छी रही लेकिन पवित्र गुफा तक पहुंचने क पहले ही हमारे दल को सूचना मिली कि हिम शिवलिंग पिघल गई है। कहा कि यह सुनकर मन को कष्ट तो हुआ लेकिन यही लगा कि अब इतनी दूर आ ही गए हैं तो पवित्र गुफा का ही दर्शन कर पुण्य कमाया जाए।

इसी तरह धनंजय सिंह अपनी पत्नी क्षमा के साथ बालटाल के रास्ते अमरनाथ पहुंचे। धनंजय ने बताया कि 13 जुलाई को वह प्रयागराज से निकले। कटरा से श्रीनगर तक की यात्रा वंदे भारत ट्रेन से की। 15 जुलाई की रात बालटाल पहुंच गए। वहां बेस कैंप में रात 12 बजे के आसपास घोषणा हुआ कि भारी बारिश से यात्रा स्थगित रहेगी। यह सुनकर बड़ा झटका लगा लेकिन सुबह पांच बजे यात्रा बहाली की सूचना मिली तो शरीर में गजब की स्फूर्ति आ गई।
विज्ञापन


हल्की बारिश के बीच बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए हम सभी निकल पड़े। पावन गुफा में भगवान के त्रिशूल के दर्शन हुए। इस बीच सूचना मिली तो भूस्खलन से तीन यात्रियों की जान चली गई। मन में काफी डर भी आया। बाबा का नाम लेते हुए हम अपने बेस कैंप पहुंचे। फिर वापसी में मां वैष्णो देवी का दर्शन करते हुए सोमवार को प्रयागराज पहुंच गए। कहा कि इस दल में सुरेश चंद्र, जितेंद्र सोनकर, अजय सिंह, सुधा गुप्ता, तूलिका, शालू, प्रीति आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें