फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर में दूर होंगी टीजीटी-पीजीटी की आपत्तियां

Tue, 28 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष का प्रभार सौंपे जाने के बाद बोर्ड की सदस्य अनीता यादव ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। पद ग्रहण करने के बाद अनीता यादव ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी 2013 की परीक्षा की आपत्तियों का निस्तारण सप्ताह भर में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपत्तियों के निस्तारण के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करके भर्ती प्रक्रिया पूरी करना उनकी प्राथमिकता है। प्रधानाचार्य के स्थगित साक्षात्कार 18 मई से शुरू होंगे। इसके लिए इंटरव्यू पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन



पदभार ग्रहण करने के बाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत में प्रभारी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में चयन बोर्ड से चयनित टीजीटी-पीजीटी के 700 शिक्षकों का पिछले पांच वर्षों से समायोजन फंसा है। इन शिक्षकों को शीघ्र नए विद्यालयों में समायोजित करके उनकी मांग पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन बोर्ड के सदस्यों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य के 2013 में विज्ञापित पदों के साक्षात्कार की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। नवनियुक्त प्रभारी अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. परशुराम पाल के इस्तीफे के बाद जो साक्षात्कार प्रक्रिया रोक दी गई थी, उसे शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मई से लखनऊ मंडल के शेष एवं आजमगढ़ मंडल के साक्षात्कार शुरू होंगे।

प्रभारी अध्यक्ष ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में खाली चार हजार शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से खाली पदों का विवरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार टीजीटी-पीजीटी का आवेदन ऑनलाइन मांगा जाएगा। उन्होंने चयन बोर्ड को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें