फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 26 हजार से अधिक ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में शनिवार को नैनी के एक केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ बाबूगंज के दो केंद्रों तथा करनाईपुर के एक केंद्र पर एक-एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भी अनुपस्थित रहे। यह सभी परीक्षार्थी ऐसे हैं जो अनिवार्य विषय हिन्दी की भी परीक्षा छोड़ चुके हैं। इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र तथा शस्य विज्ञान की परीक्षाओं में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के अनिवार्य विषय सामाजिक विज्ञान समेत सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें परीक्षा में जिले में एक लाख 24 हजार 743 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन इसमें 26822 अनुपस्थित रहे। इसमें 18545 छात्र एवं 8277 परीक्षार्थी शामिल रहे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में नैनी के बाल भारती इंटर कॉलेज केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उप शिक्षा निदेशक एवं मंडलीय सचल दल प्रभारी मुहम्मद इब्राहिम ने बाबूगंज भुलई का पुरा स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा। बाबूगंज सिकंदरा के सूरसती सहादेव गुप्ता इंटर कॉलेज इंटर भौतिक विज्ञान तथा करनाईपुर के जयराम केसरवानी इंटर कॉलेज में एक-एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।

इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में मात्र आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र तथा शस्य विज्ञान की द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। भौतिक विज्ञान एवं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 75021 में से 12419 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षार्थी पूर्व की परीक्षाएं भी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन



इलाहाबाद। हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान शनिवार को झलवा में कुछ युवकों को लिखी हुई कॉपियों के साथ पकड़ा गया। राजरूपपुर चौकी की पुलिस ने इसकी सूचना डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कॉपियों को मिलाया तो पता चला कि कॉपियां 2013 की है, जिसे रद्दी में बेच दिया जाता है। इंस्पेक्टर धूमनगंज एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।

हनुमत नगर स्थित जवाहर लाल मौर्य इंटर कॉलेज में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में हल प्रश्न पत्र की फोटो कापी पकड़ी गई। मंडलीय सचल दल प्रभारी मुहम्मद इब्राहीम सुबह 10.20 बजे इस केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। इससे वहां हड़कंप मच गया। सचल दल ने कई परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो काफी नकल सामग्री बरामद हुई। केंद्र व्यवस्थापक का परीक्षा में कोई नियंत्रण नहीं मिला। उन्होंने इस केंद्र की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की। डीआईओएस को केंद्र व्यवस्थापक  को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें