फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : बेसिक शिक्षा निदेशक का वेतन रोकने का आदेश रद्द, शिक्षिका ने लगाई थी गुहार

Sun, 19 Jul 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से शिक्षिका का वेतन रोकने संबंधी 25 मई 2022 के आदेश को निरस्त कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने प्रयागराज निवासी शशि कला सिंह की याचिका पर दिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से शिक्षिका का वेतन रोकने संबंधी 25 मई 2022 के आदेश को निरस्त कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने प्रयागराज निवासी शशि कला सिंह की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


याचिका में 25 मई 2022 के आदेश को रद्द करने। वेतन का बकाया भुगतान, नियमित वेतन और अन्य परिणामी लाभ दिलाने की मांग की गई थी। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि इसी आदेश से प्रभावित सुधा सिंह की रिट याचिका को हाईकोर्ट ने चार अगस्त 2022 को स्वीकार कर लिया था। उस निर्णय के विरुद्ध राज्य सरकार की ओर से दाखिल विशेष अपील भी खारिज हो चुकी है। जिससे एकलपीठ के फैसले की पुष्टि हो गई है। इसलिए वर्तमान याचिका भी उसी आधार पर स्वीकार की जानी चाहिए।

राज्य सरकार की ओर से पेश स्थायी अधिवक्ता भी इस तथ्य का खंडन नहीं कर सके। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा निदेशक का 25 मई 2022 का आदेश निरस्त करते हुए कहा कि याची को भी सुधा सिंह मामले में दिए गए निर्णय के अनुरूप सभी परिणामी लाभ प्रदान किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें