फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : बीएचयू अस्पताल में दवाओं की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश

Sun, 22 Nov 2026 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू से जुड़े अस्पताल में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितता पर कुलपति और रजिस्ट्रार से 10 दिन में जवाब मांगा है। उन्हें जांच समितियों की रिपोर्ट और उस पर की गई कार्रवाई का ब्योरा शपथपत्र के साथ दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू से जुड़े अस्पताल में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितता पर कुलपति और रजिस्ट्रार से 10 दिन में जवाब मांगा है। उन्हें जांच समितियों की रिपोर्ट और उस पर की गई कार्रवाई का ब्योरा शपथपत्र के साथ दाखिल करना होगा।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने अमित कुमार मिश्र व दो अन्य की जनहित याचिका पर दिया है।याचिका में दवाओं और सर्जिकल सामग्री की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बिना टेंडर खरीद की गई। कीमतें भी बढ़ाकर दिखाई गईं। घटिया चिकित्सा सामग्री खरीदे जाने का दावा किया गया है। साथ ही जांच के लिए सीबीआई या एसआईटी के गठन का निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई है।

याचियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि विश्वविद्यालय की जांच समितियों ने अगस्त और सितंबर 2026 में रिपोर्ट सौंपी थी। इनमें गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख है। इसके बावजूद कुलपति ने कोई कार्रवाई नहीं की। रिपोर्टों को सार्वजनिक भी नहीं किया गया। लिहाजा, कोर्ट ने खरीद से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। इनमें टेंडर, आपूर्ति, स्टॉक रजिस्टर, बिल और भुगतान वाउचर शामिल हैं। अगली सुनवाई तक इन रिकॉर्डों को नष्ट करने या उनमें छेड़छाड़ करने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


कोर्ट ने चेतावनी भी दिया है। कहा कि 10 दिन में रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई तो कुलपति या रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। मामले में राज्य सरकार को भी जवाब दाखिल करना है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें