prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj
दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है। सोमवार को दिलीप और उसके कालेज से मुठभेड़ में दबोचे गए शूटर नीरज सिंह को फर्रुखाबाद जेल से गैंगस्टर मामले में कोर्ट में पेश किया गया। गिरोहबंद अधिनियम में दिलीप मिश्रा, उसका बेटा शुभम मिश्रा व नीरज भी शामिल है। गौरतलब है कि मई में पुलिस व क्राइम ब्रांच ने माया देवी स्मारक विधि कालेज में मुठभेड़ में खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह व दिलीप के बेटे शुभम मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
prayagraj news : dilip mishra
- फोटो : prayagraj
29 मई को दिलीप को सुपारी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। औद्योगिक क्षेत्र के पूरा पांडेय, लवायन कला निवंासी दिलीप मिश्रा, नीरज सिंह व शुभम मिश्रा आदि पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी, जिसकी विवेचना इंस्पेेक्टर करछना कर रहे हैं। इस प्रकरण में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने सोमवार को दिलीप मिश्रा की एक दर्जन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया। कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 18 सितंबर है।