फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अतीक-अशरफ जांच आयोग को 1.34 करोड़ देने का विरोध, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उठाए सवाल

Sat, 02 Sep 2023 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश 24 अगस्त 2023 द्वारा जांच आयोग से संबंधित व्यक्तियों को कुल 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 30-30 लाख, सभी सदस्यों को 20 लाख और अन्य को 14 लाख शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतीक अशरफ हत्याकांड की न्यायिक जांच समिति को दिए गए मानदेय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश 24 अगस्त 2023 द्वारा जांच आयोग से संबंधित व्यक्तियों को कुल 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 30-30 लाख, सभी सदस्यों को 20 लाख और अन्य को 14 लाख शामिल हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जहां सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को 15 लाख रुपये प्रति वर्ष का पेंशन है, वहीं यहां रिटायर्ड न्यायिक और अन्य अधिकारियों को अंशकालिक कार्य के लिए कितनी बड़ी धनराशि दिया जाना शासन की मंशा पर गहरी सवाल पैदा करता है। सरकार का यह आचरण पूरी तरह मनमाना है और जनता के पैसे की खुली बर्बादी होने के साथ ही मनचाहा रिपोर्ट प्राप्त करने की दिशा में एक अनुचित प्रयास भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें