फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा के पहले प्रयागराज में शुरू हो जाएगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, न्यूनतम पांच रुपये में होगा सफर

Thu, 22 Jul 2021 06:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दरअसल माघ मेले के बाद ही प्रयागराज के नैनी में नए यमुना पुल के पास ही इलेक्ट्रिक बसों के टर्मिनल एवं चार्जिंग सेंटर का निर्माण शुरू हुआ। वर्तमान समय यहां यह बस टर्मिनल की इमारत तकरीबन तैयार हो गई है। इसमें अब कार्यदायी संस्था द्वारा वायरिंग का काम शुरू किया गया है। यहां एक बार में 25 इलेक्ट्रिक एसी बसों का चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Electric Bus - फोटो : JBM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबकुछ ठीक रहा तो इस वर्ष दशहरे के पूर्व प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर से यहां प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि शहर में चलने वाली इन बसों का सफर काफी सस्ता रहेगा। प्रयागराज में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसों में न्यूनतम पांच रुपये में यात्री सफर कर सकेंगे। इसका अधिकतम किराया 35 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले चरण में यहां 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलेंगी।

विज्ञापन

electric bus - फोटो : अमर उजाला
दरअसल माघ मेले के बाद ही प्रयागराज के नैनी में नए यमुना पुल के पास ही इलेक्ट्रिक बसों के टर्मिनल एवं चार्जिंग सेंटर का निर्माण शुरू हुआ। वर्तमान समय यहां यह बस टर्मिनल की इमारत तकरीबन तैयार हो गई है। इसमें अब कार्यदायी संस्था द्वारा वायरिंग का काम शुरू किया गया है। यहां एक बार में 25 इलेक्ट्रिक एसी बसों का चार्ज किया जा सकेगा।

बता दें कि प्रयागराज को पहले चरण में 30 बसें मिलनी हैं। पहले इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा जाना था, लेकिन नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से सस्ते किराये को लेकर शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद अब न्यूनतम किराया पांच रुपये ही रहेगा। प्रयागराज में इन बसों के संचालन शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से जेएनएनयूआरएम योजना के तहत दस वर्ष से ज्यादा लंबी अवधि से चल रही सिटी बसें को हटाया जाएगा। क्योंकि इन सभी बसों की मियाद पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

electric bus
इलेक्ट्रिक बसों की हर सीट पर रहेगा पैनिक बटन
प्रयागराज में चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक एसी बसों में सुरक्षा की दृष्टि से हर सीट पर पैनिक बटन रहेगा। इस बटन को दबाते ही मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इसके अलावा इस बस को सीसीटीवी कैमरे से भी लैस किया गया। इस बस में 30 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था रहेगी। बस में लगी एलईडी स्क्रीन में उसके सभी स्टॉपेज को भी दर्शाया जाता रहेगा। इसके चलने से प्रदूषण भी नहीं होगा। उधर नैनी में बन रहे चार्जिंग स्टेशन में 45 मिनट चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर तक चल सकेगी।

प्रयागराज में दशहरे के पहले इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की गई है नैनी में टर्मिनल भवन तैयार हो गया है। वायरिंग का कार्य शुरू हो गया है। यहां 50 ई-बसों का चलाया जाएगा। अभी लखनऊ में इन बसों का ट्रायल शुरू हुआ है।- टीकेएस बिसेन, निदेशक, प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें