फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में रिफाइनरी खुलने की बंधी आस

Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मथुरा के बाद यूपी में एक और रिफाइनरी खोले जाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बुधवार को केपी कालेज ग्राउंड में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत सीएनजी-पीएनजी के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रिफाइनरी खोले जाने के लिए अध्ययन करने की बात कही। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वर्ष 2040 तक पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत 540 मिलियन टन तक हो सकती है। ऐसे में इलाहाबाद में रिफाइनरी को कैसे बनाया जाए, उसका मैं अलग से अध्ययन करूंगा।
विज्ञापन

दरअसल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शंकरगढ-बारा क्षेत्र मेें रिफाइनरी बनाये जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि तीन दशक पहले जिले के इस पिछड़े इलाके में रिफाइनरी निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इसके बाद यहां कोई काम नहीं हुआ। यहां अगर रिफाइनरी लग जाए तो जिले के हजारों नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा। केशव की इस अपील पर धर्मेंद्र प्रधान ने हामी भरते हुए अध्ययन करने की बात कही।   कहा कि वर्तमान समय देश में 200 मिलियन टन पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत है जो 2040 तक 540 मिलियन टन हो जाएगी। ऐसे में 300 टन की जो वृद्धि होगी, उसमें हम इलाहाबाद में रिफाइनरी निर्माण को लेकर क्या कर सकते हैं, उसका अध्ययन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने इलाहाबाद के दोनों सांसदों को दो मोबाइल टॉयलेट संगम क्षेत्र के लिए भेंट किए। कहा कि इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीएनजी के लिए अब तक 60 किलोमीटर स्टील पाइप तथा 30 किलोमीटर विशेष प्लास्टिक की लाइन बिछाई जा चुकी है। अब यह काम रफ्तार पकड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें