फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार की ओपीडी 650 के पार

Wed, 09 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में मरीजों की संख्या साढ़े छह सौ से अधिक रही। इनमें ज्यादातर मरीज टाइफाइड, मलेरिया और मौसमी बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम की मार से दवाइयां कई दिनों तक प्रभावी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

टाइफाइड के मरीजों में जोड़ों में दर्द के साथ लंबे समय तक बुखार के लक्षण दिख रहे हैं। सुनीता देवी और हरिश्चंद्र ने बताया कि खून की जांच नकारात्मक आने पर भी बुखार बना हुआ है। इससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम संवेदनशील है और दवाइयों से कहीं अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

सीएचसी कौड़िहार अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अत्यधिक बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत को प्रभावित कर रही है। बीते कई दिनों से ओपीडी लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयां तथा जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें