कुरेसर गांव में बीते दिनों हनुमान जी मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस शरारती तत्वों की पहचान में जुट गई है। रविवार की रात कुरेसर गांव में हनुमान जी के मंदिर में स्थापित मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर बाहर फेंक दिया था। मंदिर के संरक्षक पारस नाथ दुबे की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के शरारती तत्वों की पहचान शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना का अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की नियत अराजकता को बढ़ावा देने का रहा, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि आसपास के चिन्हित शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। अभी कोई ठोस आधार नहीं मिला।