फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक टोल गैलरियों से गुजरे सिर्फ 8004 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन केदूसरे दिन वाहन चालकों को जाम व किचकिच का सामना करना पड़ा। इस दिन भी प्रयागराज बाईपास समेत से अन्य रूटों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। नई प्रणाली लागू होने के दूसरे दिन जिले के सभी नौ टोल प्लाजा की ईटीसी लेन से 8004 वाहनों से ही इलेक्ट्रानिक टोल लिया जा सका। जबकि सिर्फ प्रयागराज बाईपास से गुजरे राजमार्ग के छह टोल प्लाजा पर रोजाना 46 से 48 हजार वाहनों को गुजरने का रिकार्ड रहा है। कई जगहों पर तकनीकी कराणों से ईटीसी रीडर निष्क्रिय रहे, तो कुछ स्थानों पर फास्टैग डिवाइस न मिलने से वाहन स्वामियों और चालकों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

नई पथकर प्रणाली को सख्ती से लागू कराने में हर जगह जाम और वाहन चालकों से नोकझोंक हो रही है। सोमवार को लालानगर, हंडिया और कोखराज टोल प्लाजा पर वाहनों को ईटीसी लेन से रास्ता दिए जाने पर हर घंटे जाम लगता रहा। इससे राजमार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि जाम लगने के दौरान दो कैश लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। लेकिन, दिक्कतें बरकरार रहीं। रीवा राजमार्ग के हर्रो,मुंगारी व अमरेहा टोल प्लाजा की सभी लेन को मिलाकर सिर्फ 432 वाहनों से ही ईटीसी से टोल सीधे वाहन स्वामियों के खाते से पथकर काटा जा सका। शेष वाहन कैश लेन से ही गुजरे। मुंगारी में कुछ देर के लिए हर लेन में ईटीसी सिस्टम फेल रहा। हालांकि इसे फिर चालू करा दिया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि नई पथकर प्रणाली लागू होने के दूसरे दिन भी टोल प्लाजा पर जाम लगता रहा। इसी वजह ईटीसी लेन से ही वाहनों को ले जाना है। हालांकि जाम लगने के बाद वाहनों को कैश टोल वसूली के जरिए छोड़ा जा रहा है।
मुंगारी टोल प्लाजा पर शार्ट सर्किट से ईटीसी सेवा बंद
प्रयागराज। मिर्जापुर-प्रयागराज राजमार्ग पर मुंगारी में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से ईटीसी लेन के सर्वर ठप पड़ गए। इससे इलेक्टॉनिक टोल कलेक्शन पर असर पड़ा। जेनरेटर के तार में स्पार्किंग की वजह से शार्ट सर्किट होने की जानकारी दी गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि शार्ट सर्किट के कुछ देर बाद ही सभी चारों लेन की ईटीसी के सर्वर को बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजावार इलेक्ट्रनिक टोल कलेक्शन
---------------------------------
टोल प्लाजा वाहन
हंडिया 1489
कोखराज 1066
सोरांव 92
सहसों 109
नवाबगंज 348
मुंगारी 93
हर्रो 312
अमरेहा 27
लालानगर 4468
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें