फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंडी परिषद के स्टॉल से बिका महज 28 किलो टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरियों को महंगे टमाटर से राहत दिलाने के लिए मंडी समिति की ओर मुंडेरा मंडी में टमाटर का स्टॉल तो खोला गया है लेकिन वहां टमाटर लेने के लिए जाने वाली लोगों की संख्या अभी काफी कम है। सोमवार को वहां महज 28 किलो टमाटर की ही बिक्री हुई। इस दौरान प्रत्येक खरीदार को अधिकतम एक किग्रा ही टमाटर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल महंगे टमाटर से निजात दिलाने के लिए मंडी परिषद की ओर से किसान विश्राम गृह में प्रति व्यक्ति एक किलो टमाटर 75 रुपये किलो की दर पर बिक्री के लिए रिटेल आउटलेट खोला गया। मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा ने बताया कि स्टॉल से प्रति व्यक्ति एक किलो टमाटर देने का ही प्रावधान रखा गया। दिन भर में कुल 28 किलो टमाटर ही बिका। उन्होंने बताया कि सोमवार को थोक बाजार में भी टमाटर का रेट गिरा है। वहीं मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि थोक में टमाटर का रेट रविवार तक 100 रुपये किलो से ज्यादा का था, जो सोमवार को घटकर 80 रुपये पहुंच गया। कहा कि बारिश की वजह से माल खराब न हो इसलिए बाजार में टमाटर एवं अन्य सब्जियों की आवक बढ़ गई है।
लौकी जो 25 रुपये किलो में बिक रही थी उसका दाम अब थोक में घटकर 15 रुपये हो गया है। इसी तरह परवल भी 70 रुपये से घटकर 50 रुपये पहुंच गया है। हालांकि फुटकर बाजार में इसका असर सोमवार को नहीं दिखा। बाजार में तमाम जगह टमाटर 120 से 130 रुपये किलो ही बिका। इसी तरह परवल 100 रुपये, लौकी 50 रुपये किलो तक बिकी।
विज्ञापन


मुंडेरा मंडी में लग रहा जाम, आढ़ती परेशान
नवीन मंडी मुंडेरा में सब्जी, फल लदे ट्रक रात में ही आते हैं, लेकिन मंडी के निकास द्वार पर अवैध रूप से बिना लाइसेंसी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान सजा लिए जाने की वजह से वहां जाम लग जा रहा है। इस वजह से मंडी के अंदर आढ़तियों को सब्जी, फल समय से नहीं मिल पा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने मंडी सचिव से इसकी शिकायत की है लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। मंडी में रात दो बजे से ही जाम लग रहा है। वहां गेट पर फुटकर कारोबारियों ने भी कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें