फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रही थी ऑन लाइन कोचिंग, देना होगा 30 लाख का टैक्स

विज्ञापन
Online registration was going on without registration, will have to pay 30 lakh tax
विज्ञापन
बिना पंजीकरण चल रही थी ऑन लाइन कोचिंग, लगी 30 लाख की पेनाल्टी
विज्ञापन

0 वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, फीस के रूप में लिए दो करोड़ रुपये
अमर उजाला बयूरो
प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को ऑन लाइन कोचिंग चलाने वाले एक संचालक के यहां बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी। अशोक नगर में कोचिंग चलाने वाले संचालक ने बिना पंजीकरण कराएं ऑनलाइन कोचिंग चलाने की एवज में अभ्यर्थियों से 2.10 करोड़ की फीस ली। लेकिन इसका टैक्स जमा नहीं किया। गड़बड़ी उजागर होने पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा संबंधित कोचिंग संचालक से अब 30 लाख की पेनाल्टी वसूले जाने की बात कही की गई है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि अशोक नगर में आईएएस और पीसीएस की ऑन लाइन कोचिंग संचालित की जा रही है। लेकिन कोचिंग संचालक द्वारा इसका पंजीयन नहीं कराया गया है। सत्र 2018-19 में बिना किसी पंजीकरण के ही कोचिंग संचालक ने 2.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इतनी कमाई करने के बाद भी उसने कोई टैक्स नहीं दिया। बीते चार माह से एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 बाबूलाल के निर्देश पर विभागीय टीम संबंधित कोचिंग संचालक की मॉनीटरिंग कर रही थी। इस बीच उसके बैंक एकाउंट आदि का स्टेटमेंट लिया गया। पूरी तैयारी करने के बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम वरिष्ठ अफसर हेमंत गौतम, मोनू त्रिपाठी, मुकेश कुमार, लल्लन यादव आदि के नेतृत्व में शुक्रवार को अशोक नगर स्थित ऑन लाइन कोचिंग चलाने वाले संचालक के ऑफिस पहुुुंची। यहां सारे डाक्यूमेंट खंगालने के बाद संबंधित कोचिंग संचालक पर 30 लाख की पेनाल्टी लगाई गई। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू बाबूलाल ने बताया कि संबंधित संचालक ने सत्र 2019-20 के लिए अपना पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें