Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
छात्रसंघ भवन पर इकट्ठे हुए सैकड़ों छात्र
तीन दिनों तक इंतजार करने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे छात्रसंघ भवन के बाद सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए और सीधे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। दोपहर तीन बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा चलता रहा।
इसके बाद छात्र लाइब्रेरी के सामने मेन गेट पर पहुंच गए और गेट को बंद कर दिया। मेन गेट बंद होने से विश्वविद्यालय में आवागमन बाधित हो गया। कुछ माह पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी थी, सो ज्यादातर शिक्षक पहले ही अपने चार पहिया वाहन लेकर परिसर से बाहर निकल चुके थे, जो अंदर रह गए वे अपने वाहन छोड़कर पैदल गए। वहीं, दोपहिया वाहन छात्रसंघ भवन के सामने लगी रेलिंग उखाड़कर निकाले गए।
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
परीक्षा नियंत्रक ने मांगा 14 दिन का वक्त
मेन गेट पर धरने पर बैठे छात्रों के बीच पहुंचे परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों से 14 दिनों का वक्त मांगा, लेकिन छात्र कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि निर्णय तुरंत हो। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को कोई आश्वासन नहीं दिया और छात्र भी देर रात तक वहां धरने पर डटे रहे। इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, अजय यादव सम्राट, अभिषेक द्विवेदी, हरिओम यादव, सत्यम कुशवाहा, मसूद अंसारी, सुनील केसरवानी, मनजीत पटेल, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।