फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बवाल : इविवि में ऑनलाइन परीक्षा के लिए हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की

Thu, 17 Feb 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों का कहना है कि जब पूरे साल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जानी चाहिए। वहीं, इविवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में पुलिस से नोकझोंक करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑफलाइन परीक्षा का विरोध और ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव करने वाले छात्रों ने बृहस्पतिवार को फिर से घेराव किया और दोपहर बार विश्वविद्यालय परिसर के लिए मेन गेट को बंद कर दिया।

विज्ञापन





देर रात तक छात्र वहां बैठे रहे और शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रेलिंग उखाड़कर छात्रसंघ भवन के सामने वाले गेट से निकलना पड़ा। यहां से भी सिर्फ दोपहिया वाहन ही बाहर निकल सके।



छात्रों का कहना है कि जब पूरे साल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जानी चाहिए। वहीं, इविवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




छात्र अब इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी इस मुद्दे पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर काफी हंगामा हुआ था। तब छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगें परीक्षा समिति के समक्ष रखी जाएंगी और जो भी निर्णय होगा, उससे छात्रों को दो से तीन दिनों में अवगत करा दिया जाएगा।

Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
छात्रसंघ भवन पर इकट्ठे हुए सैकड़ों छात्र
तीन दिनों तक इंतजार करने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे छात्रसंघ भवन के बाद सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए और सीधे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। दोपहर तीन बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा चलता रहा।



इसके बाद छात्र लाइब्रेरी के सामने मेन गेट पर पहुंच गए और गेट को बंद कर दिया। मेन गेट बंद होने से विश्वविद्यालय में आवागमन बाधित हो गया। कुछ माह पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी थी, सो ज्यादातर शिक्षक पहले ही अपने चार पहिया वाहन लेकर परिसर से बाहर निकल चुके थे, जो अंदर रह गए वे अपने वाहन छोड़कर पैदल गए। वहीं, दोपहिया वाहन छात्रसंघ भवन के सामने लगी रेलिंग उखाड़कर निकाले गए।
विज्ञापन

Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
परीक्षा नियंत्रक ने मांगा 14 दिन का वक्त

मेन गेट पर धरने पर बैठे छात्रों के बीच पहुंचे परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों से 14 दिनों का वक्त मांगा, लेकिन छात्र कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि निर्णय तुरंत हो। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को कोई आश्वासन नहीं दिया और छात्र भी देर रात तक वहां धरने पर डटे रहे। इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, अजय यादव सम्राट, अभिषेक द्विवेदी, हरिओम यादव, सत्यम कुशवाहा, मसूद अंसारी, सुनील केसरवानी, मनजीत पटेल, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें