फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 13 Apr 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक कॉलेज में स्नातक (यूजी), परास्नातक (पीजी) एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इविवि और कॉलेजों में पीएचडी की तकरीबन 649 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश समिति को दो विभागों से पीएचडी सीटों की संख्या नहीं मिली है। ऐसे में सीटों की संख्या अभी और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रवेश समिति के सदस्यों को उम्मीद है कि इस बार दस फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण व्यवस्था लागू होने से विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या भी दस फीसदी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कॉलेजों में पहली बार पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है, सो इस बार आवेदनों की संख्या बढ़ेगी और आवेदन करने वालों की संख्या सवा लाख के आसपास पहुंच सकती है। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के 39 विभागों में पीएचडी की 649 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। मनोविज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग से पीएचडी सीटों की संख्या प्रवेश समिति को अभी नहीं मिली है। वहीं, सांख्यिकी, उर्दू, न्यूट्रीशनल साइंस, एमसीए एवं फूड टेक्नोलॉजी में पीएचडी की कोई सीट नहीं है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें