माघ मेला क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक साल की मासूम रीना को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना उस दौरान हुई जब बच्ची अपनी दुकान के पास खेल रही थी।
माघ मेला क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक साल की मासूम रीना को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना उस दौरान हुई जब बच्ची अपनी दुकान के पास खेल रही थी। हालांकि, परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
मूलरूप से वाराणसी जिले के थाना फूलपुर गांव बिगरईच निवासी रामानंद ने माघ मेला क्षेत्र में पूजा-पाठ सामग्री समेत अन्य सामान की दुकान लगाई है। इनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। सुबह करीब 11:30 बजे रामानंद की एक वर्षीय बेटी रीना दुकान के पास खेल रही थी। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह लहूलुहान हो गई।
घायल अवस्था में परिजन उसे एसआरएन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि दुकान के बाहर खेलने के दौरान हादसा हुआ है। हालांकि, बच्ची के पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।