फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शंकराचार्य को स्नान कराने के लिए फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र

Fri, 23 Jan 2026 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी जी को पत्र लिख कर कहा है कि शंकराचार्य जी हिंदुओं के भगवान हैं।

विज्ञापन
दिनेश फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को खून से लिखा खत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी जी को पत्र लिख कर कहा है कि शंकराचार्य जी हिंदुओं के भगवान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके पैर छूते हैं। आप दोनों सनातनी संतों के जुबानी युद्ध में का फायदा दूसरे राजनैतिक दल उठा रहे हैं। माघ मेला में दिख रहे वीडियो से स्पष्ट हो चुका है कि साधु-संतों का अधिकारियों के द्वारा अपमान हुआ है। अधिकारी मांफी मांग कर इस पूरे प्रकरण को समाप्त कर सकते हैं। आप स्वयं सनातनी महंत हैं। शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने पर गौ हत्या का पाप लगता है। आप अधिकारियों को माफी मांगने के लिए निर्देश दें। जिससे सोशल मीडिया पर सनातनियों द्वारा दिख रही नाराजगी को दूर कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें