फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन की मांग को समर्थन

Thu, 27 Aug 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की प्रदेश, मंडल ओर जिला इकाई की वेद भवन अलोपीबाग में हुई संयुक्त बैठक में पूर्व सैनिकों के वन रैंक, वन पेंशन की मांग का समर्थन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांग जायज हैं, उनके आंदोलन की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि जिन सैनिकों ने देश की सीमा रक्षा के लिए अपनी जवानी न्यौछावर कर दी, अवकाश के बाद उनकी रक्षा और सम्मान का दायित्व सरकार का होना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांग अगर नहीं मानी गई तो एक सितंबर को सुभाष चौराहे अनिश्चित कालीन धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक का संचालन जिला महासचिव सरिता सिंह और आभार ज्ञापन संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। इस दौरान मंजू यादव, वंदना मिश्रा, अपर्णा पांडेय, सरिता सिंह अन्नू तिवारी, आलोक अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें