इलाहाबाद (ब्यूरो)। सत्री आर्य समाज की ओर से बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिलाआें ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सावन की बरसे बदरिया, सखि सावन में भैया बुलाने को आए गीतों पर महिलाएं थिरकीं। कार्यक्रम में प्रतिमा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रंजना के गीतों को खूब पसंद किया गया। इससे पूर्व संध्या आर्या के नेतृत्व में यज्ञ हुआ। समाज की प्रधान लक्ष्मी राय ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कुसुम लता, प्रतिमा कालरा, राजेश जुनेजा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।