One question of constable recruitment is wrong agreement
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की 41610 कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड के उत्तर को गलत करार दिया है। कोर्ट ने याचीगण को इस सवाल का अंक देते हुए नियुक्ति देने का आदेश दिया है। ज्ञानेंद्र कुमार झा और रवि कुमार शर्मा की याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने यह आदेश दिया है।
2013 में जारी भर्ती विज्ञापन के तहत याचीगण ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में प्रश्न संख्या 69 को लेकर याचिका दाखिल की गई। प्रश्न था कि सबसे अधिक ऊर्जा किससे मिलती है। याचीगण ने जवाब के विकल्पों में से ‘वसा’ चुना जबकि, भर्ती बोर्ड ने कार्बोहाईड्रेट को सही उत्तर माना था। कोर्ट ने याचीगण के जवाब को सही मानते हुए इस प्रश्न का अंक देने का निर्देश दिया है। यह भी साफ किया है कि पूरी भर्ती का परिणाम रद्द नहीं किया जाएगा। प्रश्न का अंक मिलने से याचीगण कट ऑफ मेरिट में आ जाएंगे। कोर्ट ने मौजूदा रिक्तियों में ही याचीगण को नियुक्ति देने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस आधार पर नियुक्ति देने से इंकार नहीं किया जाएगा कि पद रिक्त नहीं है।