फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में जख्मी हुए दो युवकों में से एक की हुई मौत, मचा रहा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में जख्मी हुए दो युवकों में से एक की हुई मौत, मचा रहा कोहराम
विज्ञापन

झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव के पास शनिवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में जख्मी हुए दो युवकों में से एक की मौत हो गई है। दोनों युवकों को गंभीर हालत में शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झूंसी के बजहां गांव निवासी अजय कुमार (32) अपने दोस्त अमर (35) के साथ कल शाम को तकरीबन छह बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव में जीटी रोड पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें अजय व अमर जख्मी हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान रविवार की भोर में अजय कुमार पुत्र सुनील कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मृतक अजय कुमार के पिता किसान हैं। अजल्य दो भाइयों में बड़ा था और बेल्डिंग का काम करता था। पति की मौत से पत्नी पूनम देवी बेसुध पड़ी रही। उसके छह माह के बच्चे को तो अभी यह एहसास भी नहीं है कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। बेटे की मौत से मां आशा देवी भी गमजदा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें