One more arrested in bombing, Red in hostel
प्रयागराज। कटरा के मनमोहन पार्क चौराहे के पास दो दिन पहले हुई बमबाजी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्नू पासी मामले में नामजद 18 आरोपियों में से एक है। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उधर फरार आरेापियों की तलाश में शहर भर के थानों की फोर्स संग अफसरों ने बुधवार रात हिंदू हॉस्टल के साथ ही हॉलैंड हॉल में एसएसएल हॉस्टल में दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि बमबाजी की घटना का सूत्रधार मामले में नामजद मृदुल नाम का आरोप है। उसके किसी हॉस्टल में छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद रात में उसकी तलाश मेें हॉस्टलों में दबिश दी गई। कर्नलगंज पुलिस के साथ ही इस कार्रवाई में जार्जटाउन, शिवकुटी, सिविल लाइंस, दारागंज, कीडगंज, अतरसुइया, कैंट समेत अन्य थाने की फोर्स शामिल रही। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध छात्रों को हिरासत में भी लिया। जिनसे थाने में देर रात तक पूछताछ होती रही।