फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता सिविल के 1485 पदों चुने गए

विज्ञापन
1485 got the job of the post of Under Engineer Civil
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अभियंता (सामान्य चयन) परीक्षा 2013 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम में सामान्य चयन के कुल 1948 पदों के सापेक्ष 1485 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सामान्य चयन की 463 सीटें तथा विशेष चयन की 17 सीटें खाली रह गईं हैं। परिणाम आयोग के सूचना पट और वेबसाइट uppsc.up.nic.i पर भी उपलब्ध है। 2013 में विज्ञापित पदों का परिणाम सात वर्ष बाद घोषित किया गया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 22 एवं 23 मई 2016 को प्रयागराज एवं लखनऊ केंद्र पर अवर अभियंता सिविल अभियंत्रण के पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में कुल 13745 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अवर अभियंता (सामान्य चयन) लिखित परीक्षा का परिणाम 16 अक्तूबर 2019 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा के परिणाम में सामान्य चयन के 1839 एवं विशेष चयन के चार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार नौ दिसंबर 2019 से नौ जनवरी 2020 के बीच पूरा हुआ। साक्षात्कार के बाद सामान्य चयन के 1485 अभ्यर्थी सफल हुए जबकि विशेष चयन के 17 पद पर कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला, विशेष चयन के सभी पद खाली रह गए। आयोग की ओर से घोषित परिणाम न्यायालय के निर्णय के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें