वहीं एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड एक अधिकारी ने भी बताया कि पुणे से विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी की गई है। उनसे पूछताछ की गई है। न्यायिक रिमांड पर लेकर सोमवार को एसटीएफ की टीम रवाना होगी।
बता दें कि विष्णु मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएम की टीम उसकी खोजबीन में जुटी थी। एक दिन पहले ही उसके ऊपर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये इनाम किया गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी खोजबीन में लगी थीं।
पिछले वर्ष अल्लापुर स्थित विजय मिश्र के बंगले को भी पीडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया था। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहां गांव के मूल निवासी विजय मिश्र ज्ञानपुर से लगातार चार बार विधायक रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह न सिर्फ पराजित हुए बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गए।