lete hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
स्वतंत्रता दिवस पर एक लाख लोगों ने एक साथ ऑनलाइन हनुमान चालीसा का पाठ कर कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। चालीसा का पाठ जूम के माध्यम से किया गया। इसके जरिए इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने का पहल की गई।
ऑनलाइन हनुमान चालीसा में 50 से अधिक देशों में रहने वाले भारतीयों ने हिस्सा लिया। सिलिकॉन आंद्रा संस्था ने कोविड से प्रभावित लोगों को मानसिक ताकत देने के लिए इस आध्यात्मिक आंदोलन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम से जुड़े केंद्रीय जल ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पहल को सराहा। शेखावत ने कहा कि हनुमान जी शक्ति,बुद्धि और कौशल के अवतार हैं। गृह राज्य मंत्री गंगापुरम किशन रेड्डी ने भी इस कार्यक्रम को सराहा। योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही कोरोना रूपी संकट से पार पाया जा सकता है।