फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज आ रही स्पेशल ट्रेन में फिर एक श्रमिक की मौत

विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महज 12 घंटे के दौरान ही प्रयागराज जंक्शन में एक और यात्री की मौत हो गई। यात्री बिहार के दरभंगा जिले का बताया जा रहा है। वह मुंबई से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन में सवार हुआ था। बीच रास्ते ही उसकी तबीयत बिगड़ी और प्रयागराज आते आते उसकी ट्रेन में ही मौत हो गई। हालांकि यात्री की मौत की आधिकारिक पुष्टि प्रयागराज जंक्शन पर हुई।
विज्ञापन


यहां रेलवे के चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। मुंबई से बिहार के कटिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 01756 प्लेटफार्म नंबर 7 पर रात 2:30 बजे पहुंची थी। यहां जीआरपी प्रयागराज द्वारा डिप्टी एसएस कमर्शियल को मंगलवार सुबह 05.37पर सूचना दी गई कि गाड़ी के कोच नंबर सीआर 11430 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है।

डिप्टी एसएस कमर्शियल द्वारा तुरंत डॉक्टर को सूचित किया गया । रेलवे के चिकित्सालय से डॉ अनीता गुप्ता द्वारा 6:23 बजे आकर मरीज को अटेंड किया गया और मृत घोषित कर दिया गया । यात्री के जेब से आधार कार्ड मिला। उसमें उसका नाम श्याम कुमार सिंह (58) पुत्र श्री बलदेव सिंह निवासी छोटई पट्टी , जिला दरभंगा दरभंगा बिहार लिखा हुआ था ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह गाड़ी सोमवार दिन में 1:25 बजे जबलपुर पहुंची थी । वहां यात्री को भोजन पानी उपलब्ध कराया गया था । गाड़ी जबलपुर से 1:48 बजे चली और रात 2:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद उसके कोरोना संक्रमण के डर की वजह सब निकालने में जीआरपी कर्मी हिचक रहे थे ।

बाद में पीपी ई किट पहनकर उसका शव बाहर निकाला गया और उसे जीआरपी को सौंप दिया गया ।ट्रेन सुबह 7:15 बजे प्रयागराज जंक्शन से कटिहार के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व सोमवार की रात को अहमदाबाद से आई स्पेशल ट्रेन में भी एक यात्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें