फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड पर बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में छह लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 60 वर्षीय रिखीराम के रूप में हुई है, जो रनियाडीह, थाना उतराव के निवासी थे। हंडिया से प्रयागराज जा रही बस में वह आगे की सीट पर बैठे थे। घायलों में नीरज मिश्र, उनकी पत्नी अंतिमा, बहन ममता और उनकी तीन पुत्रियां दिव्यांशी, आयुषी और यीशु शामिल हैं। यह परिवार जौनपुर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से मेजा स्थित उमरी कोंहड़ार गांव लौट रहा था। बस में सवार राम सजीवन भी घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो सवार कृष्णकांत मिश्र भी इस हादसे में घायल हुए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलटकर प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली लेन पर पहुंच गई। बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस के अनुसार, भेस्की पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही बस के चालक ने भी तेजी से ब्रेक लगाए, लेकिन बस अनियंत्रित हो गई। बस स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो भी पलटकर दूसरी लेन पर जा पहुंची। सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सैदाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रिखीराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद करीब एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और स्कॉर्पियो को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।
घटना के बाद तत्काल घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। सड़क मार्ग एक घंटे के भीतर यातायात के लिए बहाल किया गया।लापरवाही पूर्वक बस चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शेषधर पांडेय, एसीपी हंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें