थाना क्षेत्र के तरांव गांव में शुक्रवार को रात करीब 10 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के जवाइन गांव निवासी संजय शर्मा (35) बाइक से कोरांव बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह तरांव गांव के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में संजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी किरन देवी का हाल बेहाल था। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।