लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई ) के लिए प्रयागराज के रास्ते रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल से इस ट्रेन का संचालन सात मई से शुरू होगा, जो 30 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह मुंबई से स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार आठ मई से 31 जुलाई तक चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से दिन में 3.45 बजे यह ट्रेन चलेगी जो शाम 6.10-6.15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।
इसी तरह मुंबई से शाम 5.15 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12.55-1.00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और 3.25 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। सीपीआरओ ने बताया कि 23 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के सात, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।