फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई भ्रामक सूचना एवं वीडियो को लेकर मेजा पुलिस ने बृहस्पतिवार को लखनपुर के दीपक कुमार तिवारी उर्फ मुकेश कुमार तिवारी को गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोप है माघ मेला जैसे राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में फेसबुक प्रोफाइल दीपक मुकेश तिवारी की ओर से एआई जनरेटेड तथ्यविहीन, भ्रामक पोस्ट को प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन

इस भ्रामक पोस्ट से माघ मेला की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व 66डी आईटी एक्ट साइबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिकए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि माघ मेला से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपुष्ट या पुराने वीडियो-सूचना को सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें