फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उतरांव का युवक नागपुर में हवालात में फंदे से लटकता मिला, मौत

Fri, 23 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मृतक प्रेमी युवक नागेंद्र कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का एक युवक पुलिस अभिरक्षा के दौरान महाराष्ट्र स्थित नागपुर के थाना जारी फटका के हवालात में बृहस्पतिवार को सुबह फंदे से लटकता मिला। भाई जीतेंद्र ने युवक की मौत को हत्या बताया है।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार (20) पुत्र राम जी शादी विवाह में डीजे बजाने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सुबह नागपुर जिले के जारी फटका थाने में फंदे से लटककर जान दे दी। बता दें कि नागेंद्र कुमार का हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजन नागपुर में परिवार सहित रहते थे। किशोरी के भाई की तीन माह पहले शादी पड़ी थी। उसी में युवक डीजे बजाने गया था।
इसके बाद से दोनों में प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हुई। बताते हैं कि किशोरी ने अपने प्रेमी को फोन करके नागपुर बुलाया था। वहां से दोनों भाग कर 16 जनवरी को मदारीपुर पहुंच गए। उधर, किशोरी के परिजन जारी फटका थाने में युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते 18 जनवरी को नागपुर पुलिस थाना उतरांव पहुंची और दोनों को घर से बरामद किया। 21 जनवरी को नागपुर पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन कर बुलाया कि नागेंद्र को घर ले जाओ। बृहस्पतिवार को सुबह फोन आया कि तुम्हारे बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
यह इतना सुनते ही परिजन दंग रह गए। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत पर मां पुष्पा देवी सहित परिजनों का हाल बेहाल है। जारी फटका थाने के उप निरीक्षक अनंतागिरिन मोदी ने बताया कि युवक ने हवालात में बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच सुबह आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें