फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खेलते वक्त छत से गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी में जेपी चौराहे के पास रहने वाला डेढ़ साल का मासूम शिवा उर्फ गोलू मंगलवार शाम छत से नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हंगामा तब मच गया, जब उसकी मां ने अपनी ही जेठानी पर बेटे को छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगा दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो साफ हो गया कि बच्चे की जान हादसे में गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र निषाद सलोरी में जेपी चौराहे के पास रहता है और प्लंबर का काम करता है। इसी मकान में उसके तीन और भाई अपने परिवार संग रहते हैं। मंगलवार शाम सुरेंद्र का डेढ़ साल का बेटा शिवा उर्फ गोलू छत पर पतंग लेकर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे आ गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उस वक्त हंगामा मच गया, जब उसकी मां ने आरोप लगाया कि शिवा को उसकी ही जेठानी ने छत से नीचे फेंककर मार डाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो पता चला कि शिवा खेलते-खेलते ही नीचे आ गिरा था। फिलहाल, देर रात तक इस मामले में पुलिस कोई तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही। कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें