फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्भवती की मौत मामले में एक आरोपी हिरासत में, क्लीनिक सील करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा गांव की 22 वर्षीय गर्भवती महिला अंगूरा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि क्लीनिक के संचालन में अनियमितता पाई गई तो संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें