फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अस्पताल पूछने के बहाने बुजुर्ग को कार में बैठाकर बदमाशों ने 50 हजार लूटे

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बांदा के रहने वाले राम प्रताप (65) कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका बेटा राकेश कंपनी बाग के पास एक हास्पिटल में भर्ती है। बुधवार दिन में वह कुछ सामान लेने बाहर निकले थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो एक कार बगल में आकर रुकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन थाना क्षेत्र में कंपनी बाग के पास बुधवार को कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग के 50 हजार रुपये लूट लिए। बुजुर्ग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों ने एक अस्पताल का पता पूछने के बहाने बुजुर्ग को कार में बिठा लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन



बांदा के रहने वाले राम प्रताप (65) कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका बेटा राकेश कंपनी बाग के पास एक हास्पिटल में भर्ती है। बुधवार दिन में वह कुछ सामान लेने बाहर निकले थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो एक कार बगल में आकर रुकी। राम प्रताप से कार सवारों ने उसी अस्पताल का पता पूछा जहां उनका बेटा भर्ती था। उन्होंने बताया कि उसी अस्पताल में मेरा बेटा भर्ती है। वह वहीं जा रहे हैं। बदमाशों ने राम प्रताप को कार में बिठा लिया।


इसके बाद उनसे 50 हजार रुपये छीन लिया और उन्हें उतारकर भाग निकले। आस पास कई जगह सीसीटीवी लगी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई तो सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को सुबूत मिल गए। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के बाद आस पास के एरिया में चेकिंग कराई गई लेकिन कार का पता नहीं चला। उधर बेटे की बीमारी से परेशान राम प्रताप और उनके घर वालों पर तो जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा। किसी तरह उन्होंने रुपयों का इंतजाम किया था। पुलिस अफसरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर रकम बरामद कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें