फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने पुल पर बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारी

Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नैनी जाते समय देर रात कारोबारी अुिनल गुप्ता (55) पुत्र शीलत गुप्ता को अपाचे पर सवार बममाशों ने गोली मारकर दी। उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गोली मारने के पीछे लूट की कोशिश बताई जा रही है।  
विज्ञापन


कारोबारी अनिल गुप्ता की बहादुर गंज चौक बाजार में किराने की दुकान है। छह महीने पहले ही वह बहादुर गंज स्थित पुराने मकान से रीवा रोड पर पदमपुर स्थित फ्लैट में रहने लगे। वह रोजाना की तरह सोमवार की देर रात दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह पुराने पुल के दूसरी ओर पहुंचे ही थे कि पीछे अपाचे मोटर साइकिल पर सवार दो युवक बराबर में आए। उनमें से एक ने दाए सीने में गोली मारी। कारोबारी गोली लगने के बावजूद रुके नहीं और बाइक को चलाते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक ढावे के निकट गिर गए। वहां कुछ छात्र खाना खा रहे थे। उन्होंने बाइक सवार व्यक्ति को गिरा देखा तो उनके नजदीक पहुंचे।

ढावे पर खाना थाने आए छात्र घायल अनिल गुप्ता को अपने वाहन से एसआरएन लाए। यहां उन्हें उपचार ंके लिए भर्ती करा दिया। उन्हीं में से कुछ छात्रों की सूचना पर रिश्ते के भाई अजय गुप्ता अस्पताल पहुंचे। अनिल गुप्ता के एक बेटा पटना में सीए हैं और एक लड़की दिल्ली में कंपटीशन की तैयारी कर रही है। बताते हैं कि कारोबारी को लूट के उद्देश्य से गोली मारी गई है। लेकिन गोली लगने के बावजूद वह तेज रफ्तार में बाइक चलाते रहे, जिसके कारण लुटेरों को लूट का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें