फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के कई जवाब पर कहीं खुशी, कहीं गम

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश के 68,500 शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने केसाथ ही प्रश्नों के उत्तरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक सवाल के कई जवाब होने से अभ्यर्थियों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है। जवाब से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को आपत्ति करने के लिए नौ जून तक का समय दिया गया है। साक्ष्यों केसाथ आपत्ति मिलने के बाद ही अभ्यर्थियों के सवालों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 से संबंधित प्रश्न पुस्तिका की चारों सीरीज की उत्तरमाला जारी होते ही साइबर कैफेपर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रश्नपुस्तिका और उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद अभ्यर्थी प्रश्नाें के उत्तर देखकर खुश नजर आये तो कुछ अभ्यर्थी एक ही प्रश्न केकई जवाब सही होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साक्ष्यों केसाथ आपत्ति की तैयारी करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 27 मई को आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 से संबंधित प्रश्न पुस्तिका की उत्तरमाला वेबसाइट पर बुधवार को जारी कर दी गई। परीक्षा के दिन ही अभ्यर्थियों ने आवाज उठाते हुए एक सवाल के कई सही उत्तर बताए थे और बुधवार को जब उत्तर कुंजी जारी हुई तो अभ्यर्थियों  की आशंकाएं सच साबित हुईं। उत्तर कुंजी में प्रधानमंत्री में कौन सा समास होगा? सवाल का उत्तर कर्मधारय या बहुब्रीहि या तत्पुरुष बताया गया है। एक  सवाल के उत्तर में तीन प्रकार के समास सहित कई अन्य प्रश्नों का कई जवाब सही बताकर परीक्षा केप्रश्नों का चयन करने वाले विशेषज्ञ सवालों केघेरे में हैं। आम तौर पर किसी परीक्षा में किसी भी प्रश्न का एक ही उत्तर होता है किंतु नौनिहालों के भविष्य संवारने के मकसद से की गई कवायद के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए कराई गई अध्यापक भर्ती परीक्षा में एक ही सवाल के कई जवाब सही होने से अभ्यर्थी रात्रि तक सवालों और उनके जवाब को लेकर दुविधा में नजर आए।
विज्ञापन


राजरूपपुर निवासी अभ्यर्थी प्रीति श्रीवास्तव की मानें तो कक्षा में छात्रों की ज्यादा प्रतिभागिता चाहते हैं तो कौन सी विधि अपनानी चाहिए? केजवाब के तौर पर विचार विमर्श विधि अथवा सहकारी विधि को सही बताया जा रहा है, जबकि बीटीसी की शिक्षण विधि की पाठ्य पुस्तकों में सहभागिता विधि प्रदर्शित की गई है। इसी क्रम में शिशु जन्म केपश्चात भाषा विकास की किस अवस्था में होता है? सवाल का जवाब प्राक या पूर्व वाक भाषा विकास अवस्था बताया गया है। जबकि अभ्यर्थी इस सवाल के सही जवाब को लेकर भी आशंकित हैं। साथ ही एक अन्य प्रश्न छात्रों की कुचि क्षमता जांचने-परखने में कौन सा अभिलेख इस्तेमाल किया जाता है? के जवाब के तौर पर छात्र प्रोफाइल या संचयी अभिलेख प्रदर्शित किया जा रहा है।

वर्तमान में चीनी उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है? का सही जवाब उत्तर प्रदेश है लेकिन उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र के विकल्प को लेकर भी अभ्यर्थी दुविधा में हैं। कुंजी में एक ही सवाल केकई जवाब देने के बाद भी प्रतियोगी छात्र असंतुष्ट हैं और कई प्रश्नों पर आपत्ति करने की बात कह रहे हैं। हालांकि उत्तर कुंजी देखकर काफी अभ्यर्थी प्रसन्न भी नजर आए और माना कि एक प्रश्न के कई उत्तर सही होने से उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ेगा।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद की सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला पर यदि कोई आपत्ति संज्ञान में लाना चाहता है तो 9 जून की शाम 6 बजे तक assistantteacherexam@gmail.com पर संज्ञान में ला सकते हैं। आपत्ति के साथ साक्ष्य उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें