फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : गोवा की तर्ज पर पैरामोटर व हॉट एयर बैलून का ले सकेंगे मजा, जनवरी में से शुरू होगा एडवेंचर स्पोर्ट्

Wed, 18 Dec 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कंपनी के संयोजक दिनेश शुक्ला ने बताया कि इसे महाकुंभ के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा। पैरामोटर का टिकट 3,500 और हॉट एयर बैलून का 1,500 रुपये होगा। शहर में यह सुविधा फिलहाल पांच वर्षों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
पैरामोटर। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रयागराज एडवेंचर स्पोर्ट्स ने प्लान तैयार किया है। मेला क्षेत्र में पहली बार गोवा की तर्ज पर पैरामोटर और हॉट एयर बैलून की ऊंचाई पर उड़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


कंपनी के संयोजक दिनेश शुक्ला ने बताया कि इसे महाकुंभ के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा। पैरामोटर का टिकट 3,500 और हॉट एयर बैलून का 1,500 रुपये होगा। शहर में यह सुविधा फिलहाल पांच वर्षों के लिए उपलब्ध रहेगी।

पर्यटन विभाग से भी कंपनी को ऑपरेट करने का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी दो पैरामोटर और दो हॉट एयर बैलून के साथ अपनी सेवा की शुरुआत करेगी। यह एडवेंचर सलोरी के पूर्व दिशा में उड़ान की सेवा देगी। इसे लेकर कंपनी को रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। इसमें पैरामोटर 500 फीट और हॉट एयर बैलून 300 फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षित पायलट रखे गए हैं

शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो प्रशिक्षित पायलट रखे गए हैं। यह पायलट किसी भी ऊंचाई से पैरामोटर और हॉट एयर बैलून को संचालन करने में पूरी तरह से सक्षम है। पैरामोटर पर पायलट के साथ एक और हॉट एयर बैलून पर पायलट के साथ दो लोग बैठ सकेंगे।

मेले के शुरुआती दो हफ्ते टिकट पर मिलेगी छूट

एडवेंचर को संचालित करने को लेकर 25 दिसंबर को बैठक होगी। इसमें पैरामोटर और हॉट एयर बैलून के फाइनल टिकट रेट तय होने के साथ ही छूट पर भी चर्चा होगी। महाकुंभ के शुरुआती दो हफ्ते तक टिकट पर छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें