फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan : सावन के पहले सोमवार पर मनकामेश्वर समेत सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे भोले के जयकारे

Mon, 14 Jul 2025 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास के पहले सोमवार को यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर और गांवों के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम के साथ गंगा और यमुना में डुबकी लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन मास के पहले सोमवार पर श्री मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास के पहले सोमवार को यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर और गांवों के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम के साथ गंगा और यमुना में डुबकी लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया।

विज्ञापन


मंदिर से एक किलोमीटर दूर तक भक्तों की कतार लगी रही। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त रहा। सिपाही और महिला पुलिस की तैनाती रही। इसी तरह हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, सोमेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, कोटेश्वर महादेव, सुजावन देव आदि मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का पूजन किया। दशाश्वमेध घाट से बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें