फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : दिवाली पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे अपने घर, मां का चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Mon, 24 Oct 2022 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिवाली के मौके पर सोमवार को अपने घर सिराथू पहुंचे। उन्होंने अपनी मां का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग डिप्टी सीएम से मिलने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : मां का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिवाली के मौके पर सोमवार को अपने घर सिराथू पहुंचे। उन्होंने अपनी मां का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग डिप्टी सीएम से मिलने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। केशव प्रसाद ने सभी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता को भी दिवाली की शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन



उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से भी देश और प्रदेश की जनता बधाई दी। उन्होंने लिखा- आस्था व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर लक्ष्मी-गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व शांति की वर्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें