फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन अभिन्न श्याम बोले : भारतीय बैडमिंटन टीम अच्छे फार्म में और उत्साह से लबरेज, हम सोना जरूर जीतेंगे

Mon, 25 Jul 2022 07:40 PM IST
विनोद सिंह मशाहिद अब्बास, प्रयागराज

सार

ओलंपियन तथा अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने दावे से कहा, हमारे खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में आत्मविश्वास से लबरेज हैं। हमारी तैयारी ऐसी है कि अबकी हम देश के लिए स्वर्ण पदक ही लाएंगे। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी अभिन्न श्याम गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थॉमस कप में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को मात देकर स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम पहुंच चुकी है। बैडमिंटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है।

विज्ञापन

 

कॉमनवेल्थ में बैडमिंटन के प्रदर्शन और इसकी तैयारियों के सवाल पर ओलंपियन तथा अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने दावे से कहा, हमारे खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में आत्मविश्वास से लबरेज हैं। हमारी तैयारी ऐसी है कि अबकी हम देश के लिए स्वर्ण पदक ही लाएंगे। 





Trending Videos

कॉमनवेल्थ के लिए हमारी तैयारी
भारतीय टीम इस वक्त स्वर्णिम दौर में है। थॉमस कप चैंपियन तो बने ही, पीवी सिंधू ने भी सिंगापुर ओपन का खिताब जीता। लक्ष्य सेन भी शानदार फार्म में है। ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम नई ऊर्जा से भरी है। तैयारियां बैडमिंटन में स्वर्ण पदक दिलाएंगी। 
 

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
पीवी सिंधू व आकर्षी कश्यप के लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। वहीं पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत भी मजबूत हैं। दबाव के बावजूद हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही करेंगे। 

किससे होगी टीम की टक्कर
भारतीय टीम को मलेशिया और सिंगापुर से अच्छी चुनौती मिल सकती है। वैसे इंग्लैंड भी मजबूत दावेदार है। प्रतियोगिता बेहद रोचक होगी। 


दक्षिण की अपेक्षा उत्तर प्रदेश पीछे क्यों 
दक्षिण के राज्यों में अधिक प्रोफेशनल तरीके से चरणवद्ध तैयारी की जाती है। उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल तो हैं कोच और फंड की कमी है। सही तरीके से ट्रेनिंग जरूरी है।

 संगमनगरी में कमियां, सुविधाएं
शहर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन कोर्ट बने हैं। खिलाड़ियों की भी अच्छी खासी संख्या है लेकिन अच्छे कोच नदारद हैं। लखनऊ की तरह प्रयागराज में भी अधिक सेंटर बनाए जाने चाहिए, ताकि यहां भी अभ्यास का अच्छा मौका मिल सके। साईं सेंटर फिर शुरू हो।

संगमनगरी की प्रतिभाएं
शहर में स्टेट लेवल तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके प्रखर तिवारी, अंशु गुप्ता तथा अंबर गुप्ता जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। इन्होंने पूरी मेहनत की तो बड़ी छाप छोड़ेंगे।
नए खिलाड़ियों के लिए सलाह

सबसे पहली बात तो यह कि जल्दी परिणाम के फेर में न रहें। मेहनत से पीछे नहीं भागें और निरंतर अभ्यास करते रहें। जब तक बैडमिंटन का नशा न हो जाए, मेहनत जारी रखें। 
विज्ञापन

बैडमिंटन में भारत के मैच 
महिला वर्ग  -

पीवी सिंधु - महिला एकल - 3 अगस्त 
आकर्षी कश्यप - महिला एकल - 3 अगस्त 
ट्रीसा जॉली - महिला डबल - 4 अगस्त 
गायत्री गोपीचंद - महिला डबल - 4 अगस्त 
अश्वनी पोनप्पा - मिक्स डबल - 4 अगस्त 

पुरुष वर्ग -
लक्ष्य - पुरुष एकल - 3 अगस्त 
किंदाबी श्रीकांत - पुरुष एकल - 3 अगस्त 
सात्विकसाईराज - पुरुष युगल - 4 अगस्त 
चुराश शेट्टी - पुरुष युगल - 4 अगस्त 
सुमित रेड्डी - मिश्रित युगल - 29 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें