फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा

Tue, 24 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर करछना के बरम की मोड़ी चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भागने लगा। चौराहे पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। करछना के कचरी गांव के रहने वाले शुद्धराम पटेल (58) खेती करते थे। वह दोपहर लगभग तीन बजे साइकिल से घर का कुछ सामान लेने निकले थे। सामान लेकर लौटे रहे थे कि चौराहे से कुछ कदम दूरी पर इलाहाबाद से मिर्जापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि शुद्धराम साइकिल से छिटक कर दस कदम दूर सड़क पर गिरे। ट्रक साइकिल को रौंदते हुए भागी। स्थानीय लोग भागकर पहुंचे तो शुद्धराम खून से लथपथ पड़े थे। उनकी सांसे थम चुकी थी। घटना से चौराहे पर भीड़ जुट गई। ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया था। शुद्धराम के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते बेटे और पत्नी बेला देवी मौके पर पहुंची। पति का शव देखकर बेला अचेत हो गईं। करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुद्धराम के चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें