फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घूरपुर में वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या, शव को पिता की कब्र के पास फेंका, एक गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दानपुर चकिया गांव निवासी विशुन भारतीया (75) की हत्या करने के बाद शव को उसके पिता की कब्र के पास फेंक दिया गया। सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
घूरपुर में वृद्ध की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत दानपुर चकिया में रविवार की भोर गांव के रहने वाले विशुन भारतीया (75) की हत्या कर दी गई। वृद्ध को लाठी-डंडे से पीटकर मारा गया है। शव को उसके पिता की कब्र के पास फेंक दिया गया। किसी वजनी वस्तु से उसका सिर भी कुचल दिया गया है। सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दानपुर चकिया गांव निवासी विशुन भारतीया (75) की हत्या करने के बाद शव को उसके पिता की कब्र के पास फेंक दिया गया। सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। करमा पुलिस चौकी प्रभारी उमाशंकर व घूरपुर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन करते हुए घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी मृतक वृद्ध का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सनी एक लाठी भी बरामद की है। आशंका जाहिर की गई है कि इसी लाठी से पीटकर हत्या की गई है।

 

मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी इससे पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले वह जमानत पर रिहा हुआ है। एसीपी कौंधियरा संतलाल सरोज ने बताया कि लालपुर स्थित एक मंदिर में साधु की हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था। कुछ महीनों पहले वह जेल से  छूट कर आया था। इसके बाद से वह दानपुर में रह रहा था। वह दानपुर में अपनी बहन के यहां रहता था। इसके इसका घर लालपुर स्थित एक गांव बताया जाता है। एसीपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें