फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजरफ्तार बाइक बाइक सवार ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक बाइक सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी रामचन्द्र बिन्द (52) पुत्र राममूरत सोरांव के सलेमपुर स्थित रिश्तेदार के दाहसंस्कार में शामिल होने पड़ोसी की बाइक लेकर गया हुआ था। जहां से वापस लौटते वक्त वह जैसे ही फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर खंसार गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेजरफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आस पास के लोग वहां पहुंचे और मैलहन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी फूलपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामचन्द्र बिन्द की दो बेटी व दो बेटे है सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें