फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगमनगरी की भिंडी ने लगाई सऊदी अरब-जर्मनी की छलांग, मिर्चा और करैला भी दिखेगा सात समंदर पार

Fri, 30 May 2025 12:39 PM IST
विनोद सिंह विनोद तिवारी, प्रयागराज

सार

संगमनगरी की भिंडी सात समंदर पार सउदी अरब और जर्मनी की थालियों का जायजा बढ़ा रही है। भिंडी के साथ ही मिर्चा और करैला का भी स्वाद सउदी अरब के लोग ले रहे हैं। इस उन्नतशील सब्जी की खेती से 10 गांवों के 613 किसानों की तकदीर संवर गई है।
विज्ञापन
भिंडी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी की भिंडी सात समंदर पार सउदी अरब और जर्मनी की थालियों का जायजा बढ़ा रही है। भिंडी के साथ ही मिर्चा और करैला का भी स्वाद सउदी अरब के लोग ले रहे हैं। इस उन्नतशील सब्जी की खेती से 10 गांवों के 613 किसानों की तकदीर संवर गई है। अब वह सब्जी की इस खेती से बेहतरी की राह पर हैं।

विज्ञापन


चार सौ बीघा क्षेत्रफल में उन्नतशील सब्जी की प्रजातियों की खेती सात समंदर पार के स्वाद के शौकीनों के लिए की जा रही है। इस तरह की खेती के लिए किसानों के बीच प्रेरणास्रोत बने हैं उन्नतिशील किसान उमेश पटेल। फूलपुर ब्लाक के रमईपुर गांव के निवासी उमेश सब्जियों की खेती से बड़े सपने संजोने वाले अकेले किसान नहीं है। उन्होंने एमएससी करने के बाद सात वर्ष पहले नौकरी की तलाश शुरू की , लेकिन जब नौकरी नहीं मिली, तब खेती को रोजगार का उन्होंने माध्यम बनाया।

अपने गांव रमईपुर के अलावा, करनपुर, धमनिया, सीढ़ीपुर, चकिया, सरस्वतीपुर, कुआडीह, कलापुर गांवों के किसानों को एकजुट कर खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन गांवों के 613 किसानों को मिलाकर किसान उत्पादक संगठन ( एफपीओ) बना लिया। मिट्टी की जांच कराकर भिंडी, मिर्चा, करैला की खेती करना शुरू किया। शुरूआत में बाजार न मिल पाने से सब्जी के उत्पादों की खपत को लेकर दिक्कत पैदा हुई, लेकिन अब उनके खेतों की सब्जियां जर्मनी और सऊदी अरब में प्रतिदिन भेजी जा रही हैं। उमेश बताते हैं कि इससे वह आठ से 10 लाख रुपये की वह सालाना आमदनी कर रहे हैं।उनके साथ जुड़े किसान भी प्रतिदिन बड़ी मात्रा में मिर्चा, करैला, भिंडी की खेप सऊदी अरब भेज रहे हैं।
विज्ञापन


अब ढैंचा के बीजों से बदलेगी तकदीर

अब जल्द ही बीज उत्पादन के क्षेत्र में कदम बढ़ाकर किसान उमेश पटेल ढैंचा का बीज पैदा करने की तैयारी में हैं। इसके लिए कृषि विभाग से अनुबंध करने का आश्वासन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने उन्हें दिया है। हैदराबाद की एक कंपनी से भी उनकी बातचीत चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें