एक हजार सीटों वाले सेंटर में साउंड प्रूफ प्रेस ब्रीफिंग एरिया
मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग एरिया को साउंड प्रूफ बनाने, वीआईपी लाउंज में सोफा लाउंज की स्थापना, स्टेज सेटअप, डायस चेयर व टेबल तथा पैगोडा स्ट्रक्चर के रूप में इन्फॉर्मेशन काउंटर की स्थापना की जाएगी। हैंगर को वॉटर व फायर प्रूफ बनाने के साथ ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली तूफानी हवाओं को सहन करने की क्षमता योग्य बनाया जाएगा। मीडिया सेंटर में एक बार में 500 पत्रकारों के बैठने की सीटिंग क्षमता होगी। जबकि, जर्मन हैंगर को 1000 से ज्यादा लोगों की क्षमता के अनुरूप विकसित किया जाएगा।